🎆 पटाखों की खरीदी एवं उपयोग में बरतें सावधानी। केवल अधिकृत विक्रेताओं से वैध एवं प्रमाणित पटाखे ही खरीदें। प्रतिबंधित, अवैध एवं अमानक विस्फोटक सामग्री व आतिशबाजी से दूर रहें।
🔸 पटाखे जलाते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं ध्वनि सीमाओं का पालन करें।
🔸 ज्वलनशील पदार्थों, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों के पास आतिशबाजी न करें।
🔸 पटाखे हाथ में पकड़कर या सार्वजनिक मार्गों पर न जलाएं।
🔸 बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें।
🔸 पर्यावरण एवं आसपास के नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी से त्योहार मनाएं।
✨ आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
आइए, इस दीपावली रोशनी के साथ खुशियां बांटें और सुरक्षा का संकल्प लें।
🪔 सुरक्षित दीपावली – खुशहाल दीपावली!
🚔 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट


