• दर्शकों और खिलाड़ियों को विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

 

इंदौर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ़ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नित नए प्रयास कर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 26 जून 2026 को पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री अभिषेक रंजन द्वारा होलकर स्टेडियम में आयोजित MPL क्रिकेट मैच की सुरक्षा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान एक अभिनव पहल करते हुए स्टेडियम की विशाल एलईडी स्क्रीन पर “सेफ़ क्लिक 2.0” अभियान के साइबर जागरूकता वीडियो संदेश का प्रसारण करवाया गया।

मैच देखने पहुंचे दर्शकों एवं खिलाड़ियों को वीडियो संदेश के माध्यम से वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, जैसे- डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, QR कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक एवं OTP धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सतर्कता एवं सावधानी के साथ करें।

साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पोर्टल www.cybercrime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

 

इंदौर पुलिस का संदेश:

 

सोचें – समझे – क्लिक करें

 

SAFE CLICK अपनाएं… साइबर अपराध से स्वयं को और अपने परिवार को भी बचाएं

 

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

keyboard_arrow_up
Skip to content