• आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर को धमकी देने वाले केस में सहआरोपी राजपाल चंद्रावत एंव कुलदीप चौहान की मदद करना किया स्वीकार ।

 

  • आरोपी सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को पुलिस ने लिया गिरफ्त में।

 

  • लारेंन्स विश्नोई गैंग केस में लगातार कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आरोपियों को किया जा रहा है गिरफ्तार ।

 

इंदौर शहर में लारेंस गैंग द्वारा दी गई धमकियों के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए, इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच में गठित एसआईटी टीम के द्वारा लगातार उक्त गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम के द्वारा प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपी राजपाल निवासी नागदा को इंदौर के बिजनेसमेन  के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले आरोपी सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी सचिन की जानकारी पूर्व गिरफ्तार आरोपी राजपाल की निशानदेही पर मिली जिससे आरोपी सचिन को सायबर तकनिकी एवं  मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी सचिन ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि, उसने अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से आरोपी राजपाल चंद्रावत को फरियादी  के घर , ऑफिस एंव प्रॉपर्टी की तथा फरियादियो के आने जाने की लोकेशन की रैकी कर जानकारी स्वयं आरोपी सचिन शर्मा एंव कुलदीप चौहान के द्वारा आरोपी राजपाल चंद्रावत को उपलब्ध करायी गई थी जो आगे सिग्नल एप का माध्यम से हैरी बॉक्सर को भैजी गई थी।

 

आरोपियो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध  धारा 308 (5), 351 (4) बीएनएस  के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा पूछताछ की जा रही है जिसमें कई अन्य बड़े खुलासे होने की सम्भावना है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content