- आरोपी के कब्जे से लगभग 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 12,10,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपी पर पूर्व में भी जिला मंदसौर के नाहरगढ़ थाने पर मारपीट संबंधी एक अपराध पंजीबद्ध ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिलीं कि, टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहा से पहले आम रोड इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति शैलेंद्र चौहान नि नाहरगढ़ सीतामऊ मंदसौर बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स की डिलीवरी करने आ रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर रंगे हाथों अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी शैलेंद्र चौहान ने इंदौर शहर के नशे के आदि लोगों को सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर बेचना स्वीकार किया है। जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अवैध मादक पदार्थों के स्रोतों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी का नाम –
शैलेंद्र चौहान नि नाहरगढ़ सीतामऊ मंदसौर इंदौर
जब्त माल का विवरण : – 121 ग्राम MD ड्रग्स व 01 मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत लगभग 12,50,000/- रुपए





