• आरोपी ने क्राइम पेट्रोल एपिसोड देखकर सीखा वारदात करने का तरीका ।
  • आरोपी ने फरियादिया व उसकी बहने के फोटो मार्फ कर मोहल्ले व रिश्तेदारो के घर के आसपास लगाए थे आपत्तिजनक फोटो व पोस्टर।
  • आरोपी ने जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक करीबन 07 बार घटना को दिया अंजाम ।
  • आरोपी ने फरियादिया की बहन से जीवनसाथी व शादी.कॉम मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से किया था संपर्क ।
  • आरोपी इंजीनियर होकर डाटा एनालिस्ट का कार्य करता है।
  • आरोपी फरियादी की बहन से करना चाहता था शादी, जो नहीं हो पा रही थी इसलिये कर रहा था परेशान ।
  • आरोपी के द्वारा उज्जैन, देवास, खातेगांव आष्टा धार के डाकघरो के माध्यम से भेजे थे डाक ।
  • आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिये चेहरे पर मास्क व टोपी का इस्तेमाल करता था एवं दो तीन बसे बदलकर इंदौर से अलग अलग स्थानो के डाकघरो पर जाता था ।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में महिला संबंधी अपराधो व  एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं।

 

वर्ष 2025 जुलाई में फरियादिया द्वारा थाना बाणगगां इंदौर पर रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके रिश्तेदारो एवं पडोसियो के घर पोस्ट की जा रही है जिसमें फरियादिया एवं उसकी बहनो के बारे में गंदी गंदी बाते लिखी लेटर व न्युड फोटो पोस्टर है जिससे फरियादिया को मानसिक प्रताडना हो रही है जिस पर थाना बाणगगां इंदौर पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 351(4), 79 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । घटना दिनांक से अज्ञात आरोपी की पतारसी की जा रही थी किंतु आरोपी शातिर होने से आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस उपायुक्त अपराध श्री राजेश त्रिपाठी को निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध श्री राजेश दंडोतिया के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं टीम के द्वारा लगातार पतारसी कर अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी साक्ष्यो एवं घटना स्थलो से प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अज्ञात आरोपी को चिह्नित किया गया ।

दौराने कार्यवाही आरोपी आयुष अग्निहोत्री निवासी वैशाली नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया । जिसने पुछताछ में उसकी शादी की बातचीत फरियादिया की बहन से हो रही थी किंतु परिवार वालो ने शादी से इंकार किया था जिस कारण परिवार से बदला लेने की नियत से फरियादिया व उसकी बहन के फोटो मार्फ कर न्युड फोटो पोस्टर फरियादिया के मोहल्ले व उसके रिश्तेदारो के घर पोस्ट के माध्यम से भेजे थे एवं न्युड फोटो पोस्टर मोहल्ले में उसकी बहन के घर के आसपास लगाये गये एवं डाक के माध्यम से धमकी भरे पत्र रिश्तेदारो को भेजे थे । जिससे फरियादिया व उसके परिवार वालो की सामाजिक छवि धुमिल हो एवं कोई भी उनके परिवार के साथ रिश्तेदारी नहीं करे ।

उक्त मामले में थाना बाणगंगा इंदौर के अपराध  में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाड प्राप्त किया गया है एवं विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

keyboard_arrow_up
Skip to content