- कंफेक्शनरी व्यापारी के साथ ₹3,35,628.94/- रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
- आवेदक को गूगल के माध्यम से टैक्सी कैब बुकिंग के नाम पर झांसा दिया गया।
- क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही से दिल्ली में डिलिवर होने वाले पार्सल डिलीवरी से पहले कैंसल कराए गए।
इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में आर्थिक ठगी एवं छल-कपट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों के अनुपालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर शीघ्र एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही हेतु लगाया गया है।
पुलिस कार्यवाही:
इसी क्रम में, क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के आरक्षक अनिल शर्मा एवं आरक्षक वीरेंद्र यादव द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता महेश जो कि कंफेक्शनरी व्यापारी हैं, के साथ ₹3,35,628.94/- रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
आवेदक ने गूगल पर से टैक्सी कैब बुकिंग करने के लिए संपर्क किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को कैब कंपनी का बताकर लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी कर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से राशि ट्रांसफर करा ली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई।
क्राइम ब्रांच इंदौर की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फलिपकार्ट से मंगाए गए पार्सल दिल्ली में डिलिवर होने से पहले कैंसल कराए गए तथा ठगी कि संपूर्ण राशि ₹3,35,628.94/- रुपए सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।
⚠️ सायबर एडवाइजरी – आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव ⚠️
1️⃣ गूगल पर दिये गये नंबरों पर विश्वास न करें एवं किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल पर, जब वह स्वयं को किसी संस्थान/सरकारी विभाग से संबंधित बताता है, तो बिना पुष्टि किए तुरंत विश्वास न करें।
2️⃣ अपनी बैंकिंग, ओटीपी, पिन या निजी जानकारी किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ, चाहे वह खुद को अधिकृत अधिकारी ही क्यों न बताए, साझा न करें।
3️⃣ किसी भी बैंक संबंधी कार्यवाही, पेंशन या सरकारी योजना से जुड़ी प्रक्रिया हेतु केवल अधिकृत अधिकारी अथवा संबंधित कार्यालय/आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें।
4️⃣ किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अज्ञात लिंक, क्यू आर कोड, भुगतान लिंक या ऐप डाउनलोड करने के मैसेज/कॉल से सावधान रहें और बिना जांचे किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
सायबर जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की पहल
“Safe Clicks – AI Agentic Solutions (Chatbot)” के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है।
🔗 वेबसाइट: https://safeclicks.in
📞 संपर्क: 7049108197
शिकायत कहाँ करें :
यदि आप किसी साइबर ठगी के शिकार बनते हैं, तो —
📍 तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें, या
📍 NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, या
📞 इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर – 7049124445 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
— क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट


