• 76 वर्षीय सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी के साथ ₹2,00,000- रुपए की हुई थी ऑनलाइन ठगी ।

 

  • आवेदक को घर बैठे जीवन प्रमाण–पत्र बनवाने के नाम पर दिया गया था झांसा ।

 

  • क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की राशि से खरीदे गये सामान को पश्चिम बंगाल में डिलीवर होने से पहले ही कैंसल करवाकर, वापस कराई पूरी राशि।

 

 

इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाईन व आर्थिक ठगी एवं छल-कपट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर शीघ्र एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही हेतु लगाया गया है।

 

पुलिस कार्यवाही:

इसी क्रम में, क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के  द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता प्रमोद (परिवर्तित नाम) (निवासी – इंदौर), जो कि 76 वर्षीय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हैं, के साथ ₹2,00,000/- रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

 

आवेदक को फेसबुक पर फर्जी एड दिखा जिसमें यह लिखा था कि घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाईए, एड को क्लिक करने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने  एक लिंक भेजी और कहा कि इस लिंक पर क्लिक करके आप अपनी बैंक की जानकारी भर सकते है, जिसके बाद आवेदक ने उस लिंक पर क्लिक कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही आवेदक के खाते से राशि ट्रांसफर हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई।

 

क्राइम ब्रांच इंदौर की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एमेजन इंडिया से पश्चिम बंगाल में मंगवाए गए सामान को डिलिवरी होने से पहले ही कैंसल कराया और संपूर्ण राशि ₹2,00,000/- रुपए की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।

 

⚠️ सायबर एडवाइजरी – आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

 

1️⃣ गूगल पर दिये गये नंबरों पर विश्वास न करें एवं किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल पर, जब वह स्वयं को किसी संस्थान/सरकारी विभाग से संबंधित बताता है, तो बिना पुष्टि किए तुरंत विश्वास न करें।

 

2️⃣ अपनी बैंकिंग, ओटीपी, पिन या निजी जानकारी किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ, चाहे वह खुद को अधिकृत अधिकारी ही क्यों न बताए, साझा न करें।

 

3️⃣ किसी भी बैंक संबंधी कार्यवाही, पेंशन या सरकारी योजना से जुड़ी प्रक्रिया हेतु केवल अधिकृत अधिकारी अथवा संबंधित कार्यालय/आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें।

 

4️⃣ किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अज्ञात लिंक, क्यू आर कोड, भुगतान लिंक या ऐप डाउनलोड करने के मैसेज/कॉल से सावधान रहें और बिना जांचे किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें।

 

शिकायत कहाँ करें :

यदि आप किसी साइबर ठगी के शिकार बनते हैं, तो —

 

📍 तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें, या

📍 NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, या

📞 इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर – 7049124445 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content