• प्रकरण में पूर्व में भी दो आरोपियों प्रवीण पूनमचंद व प्रवीण सिसोदिया को किया गया है गिरफ्तार ।

 

इंदौर कमिश्नरेट में लोगो से छल कपट कर आर्थिक ठगी के प्रकरणों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा  दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही हेतु लगाया गया है।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच, इंदौर की EOW टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी एवं आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक ऐसे शातिर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होने आवेदकों से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कृषि भूमि अवैधानिक रूप से अन्य पक्षों से करोड़ो रुपये की ठगी की थी।

 

आरोपियों के नाम –

  1. चंदन कीर 2. मेहरबान सिंह , 3. सीमाबाई , 4. कृष्णाबाई 5. प्रवीण पूनमचंद 6. प्रवीण सिसोदिया

 

घटना का विवरण:

क्राईम ब्राँच इंदोर को आवेदक विशाल सिंह  द्वारा एक शिकायत आवेदन पत्र दिया गया जिसमें आवेदक ने आरोपियो के द्वारा फर्जी अनुबंध-फर्जी मानचित्र बनाकर करोंड़ों रुपए किमती जमीन की धोखाधड़ी कूटरचना और कब्जा करने की शिकायत की थी। जिसके बाद कार्यवाही करते जाँच में पाया कि अनावेदकगण द्वारा संगमत होकर उक्त वाद भूमि के संबंध में भूमि स्वामित्व को लेकर सिविल वाद के निराकरण के पूर्व ही समस्त तथ्य छुपाकर कुटरचित अनुबंध पत्रों एवं कुटरचित अवैध फर्जी कॉलोनी मय नक्शा तैयार किया गया एवं अंततः अन्य तीसरे पक्ष को तीसरा विक्रय कर उक्त वाद भूमि की रजिस्ट्री कर पुनः कुल राशि 3,62,00,000/- रु का सदोष लाभ प्राप्त कर अनावेदकगणों द्वारा संगमत होकर आपराधिक षडयंत्र कारित कूटरचित दस्तावेजों निर्माण कर धोखाधड़ी की गई।

 

~ आरोपी चंदन को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर टीम के माध्यम से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

~ आरोपी से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर यह ठगी कर रहा था।

~ आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एवं फर्जी दस्तावेज़ के संबंध में पूछताछ जारी हैं।

 

 

अभियुक्तों की पुलिस रिमांड लेकर उसके सहयोगियों, बैंक खातों दस्तावेजों की जाँच की जा रही है। आरोपी से और भी ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

 

टीम की सराहनीय भूमिका:

क्राइम ब्रांच इंदौर की EOW इन्वेस्टिगेशन टीम का विशेष योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content