▪️करवा चौथ पर महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र के साथ ही लिया ट्रैफिक नियमों के पालन का वचन।

 

▪️इंदौर पुलिस की अनूठी पहल — प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जोड़ा यातायात जागरूकता का संदेश

 

इंदौर। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार नित नए प्रयास रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में करवा चौथ पर्व के भावनात्मक जुड़ाव को यातायात सुरक्षा से जोड़ते हुए यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा एक अनूठी जन-जागरूकता पहल की गई। इस पहल के तहत महिलाओं से अनुरोध किया गया कि वे अपने पतियों को विशेष यातायात जागरूकता स्टीकर भेंट कर उनसे हमेशा यातायात नियमों का पालन करने का वचन लें, ताकि उनके जीवनसाथी सुरक्षित रहें और परिवार की खुशियां बनी रहें।

 

पुलिस उपायुक्त, यातायात के मार्गदर्शन में यातायात निरीक्षक सुश्री सोनाली मौर्य, ट्रैफिक प्रहरी श्यामसुंदर बिहानी, मास्टर आदित्य तिवारी, अरुण जी घोलप एवं निर्मल जी शाह द्वारा करवा चौथ के विशेष अवसर पर यातायात जागरूकता संबंधी आकर्षक स्टीकर तैयार किए गए। इन स्टीकरों को महिलाओं को वितरित कर उनसे अपील की गई कि वे अपने पतियों से दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें। क्योंकि परिवार के लिए सुरक्षित रहना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनों के प्रति प्रेम और कर्तव्य का भी प्रतीक है।

keyboard_arrow_up
Skip to content