• महिला कामगारों को उनके अधिकारों व विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी के साथ ही साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक।

 

इंदौर-  महिलाओं व बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से लोगों में जनजागृति लाने के लिए,  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध /मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट  द्वारा एक 8 दिवसीय विशेष  संपूर्णा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लोगों में इस संबंध में सामाजिक चेतना व जनजागरूकता की भावना लाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री अंकित सोनी व अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे,के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.03.25 को उप निरीक्षक श्री शिवम ठक्कर व सउनि गयेन्द्र यादव की टीम ने औद्योगिक इकाई पेपे न्यूट्रिशन  पालदा  इंदौर पहुँचकर करीब 150  महिला कामगारों  को महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रावधानो व अधिकारों आदि की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन स अवगत करवाया।

साथ ही उन्हें वर्तमान समय के विभिन्न साइबर फ्रॉड के बारे में बताकर इनसे बचने वाली सावधानियों व टिप्स भी बताएं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content