• 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर पुलिस ने तलाशे अहम सुराग।

 

  • नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने परिवार के चेहरों पर लौटाई मुस्कान।

 

इंदौर शहर में अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने एवं ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त, प्रभारी जोन-04 श्री नरेन्द्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना जूनी इंदौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

 

घटना का विवरण :–

दिनांक 18.11.2026 को थाना जूनी इंदौर क्षेत्र की एक फरियादिया द्वारा थाने पर उपस्थित होकर अपनी नाबालिग बेटी के सुबह से घर वापस नहीं लौटने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर थाना जूनी इंदौर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूनी इंदौर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुलजार चौराहा निवासी अरबाज उर्फ गब्बू नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को तलाश कर उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तथा आरोपी अरबाज उर्फ गब्बू, निवासी गुलजार चौराहा, इंदौर को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस प्रकार थाना जूनी इंदौर पुलिस ने तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

सराहनीय भूमिका :– उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इंदौर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, उनि रिद्धि शर्मा, प्र.आर. 1360 किशोर सोनगरा, आर. 1630 कपिल रावत, आर. 3120 योगेश जाट, आर. 3666 गोविंदा एवं म.आर. 851 सोनिका अहेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content