- टेलीग्राम पर ऑनलाइन जॉब एवं टास्क पूरा करने के नाम पर 50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी।
- क्राइम ब्रांच इंदौर की तत्परता से पीड़ित को 50 लाख रुपये की राशि वापस (Refund) कराई गई।
इंदौर। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन जॉब एवं घर बैठे अधिक पैसे कमाने का लालच देकर आमजन के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसी ही एक घटना जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन जॉब एवं टास्क पूरा करने का झांसा देकर इंदौर निवासी राहुल शर्मा (परिवर्तित नाम) के साथ कुल 17.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गईथी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने एवं सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गतिविधियों में भाग लेकर घर बैठे अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने शुरुआत में आवेदक को छोटे-छोटे टास्क दिए तथा उनके बदले कुछ राशि का भुगतान कर उसका विश्वास जीत लिया।
इसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर फरियादी को अलग-अलग टास्क एवं इन्वेस्टमेंट के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में लगातार राशि जमा करने के लिए कहा। आरोपियों के झांसे में आकर आवेदक द्वारा अलग-अलग बैंक खातों में कुल 17.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में ठगी का एहसास होने पर फरियादी ने इसकी शिकायत 1930 पर दर्ज कराई।
क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही:– उक्त शिकायत प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा तत्परता से संबंधित बैंक खातों एवं संदिग्ध लेन-देन की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक समन्वय किया गया। ठग गैंग के सभी फर्जी बैंक खाते ब्लॉक करवाते हुए, संबंधित बैंकों से संपर्क कर पीड़ित आवेदक के 17 लाख 50 हजार रुपये सकुशल वापस (Refund) कराए।
👉इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की आमजन के लिए साइबर एडवाइजरी–
* टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप पर मिलने वाले ऑनलाइन जॉब और टास्क के लालच में न आएं।
* शुरुआत में छोटी राशि का भुगतान कर विश्वास जीतने वाले ठगों से सतर्क रहें।
* अधिक मुनाफे के लालच में अनजान बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर न करें।
* अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी एवं यूपीआई पिन किसी से साझा न करें।
* साइबर ठगी होने पर तत्काल 7049124445 या 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।


