- ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड रितिक गुप्ता को, चंदन नगर पुलिस ने जयपुर राजस्थान से धरदबोचा।
- आरोपी, अमेजन से मंगाए गए 14 लाख कीमत के एप्पल कम्पनी के असली प्रोडक्ट को बदलकर नकली प्रोडक्ट कंपनी को लौटाकर करते थे ठगी
इंदौर – शहर में लोगो के साथ ऑनलाइन और साइबर धोखाधड़ी एवं आर्थिक अपराधों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत पुलिस थाना चंदन नगर को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:-थाना चन्दननगर क्षेत्र में की साइट से एप्पल कम्पनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) ऑर्डर कर डिलीवरी के दौरान मूल (असली) सामान को निकालकर उसके स्थान पर नकली डुप्लीकेट सामान पैक कर ऑर्डर रिजेक्ट दिखाकर कंपनी को रिटर्न किया जा रहा था, जिससे कंपनी को करीब 14 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पुलिस कार्यवाही- एनटेक्स कम्पनी के लाइजनिंग ऑफिसर से प्राप्त उक्त शिकायत पर थाना चन्दननगर पर अपराध धारा 318(4), 316 (4) बीएनएस वृद्धि धारा 61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी दीपक मोहेर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के डिलीवरी पार्टनर एनटेक्स कम्पनी के लाइजनिंग ऑफिसर से प्राप्त शिकायत के आधार पर ज्ञात हुआ कि कम्पनी के डिलिवरी बॉय दीपक मोहेर एवं प्रवीण सिंह ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आरोपी रितिक गुप्ता एवं दीपक मोहेर द्वारा षड्यंत्र पूर्वक दिल्ली से एप्पल कंपनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) की डुप्लीकेट कॉपी खरीदी पश्चात 5 सिम बेबसाइट से वर्चुअल नंबर खरीद कर उक्त वर्चुअल नम्बर से अमेजन एपलीकेशन पर वर्चुअल ब्यक्ति की प्रोफाइल जनरेट कर इंदौर में फर्जी पता डालकर एप्पल कम्पनी के महंगे उत्पाद (आईपॉड एवं पेंसिल) ऑर्डर कर एनटेक्स कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ सांठगांठ कर डिलीवरी के दौरान मूल (असली) सामान को निकालकर उसके स्थान पर नकली डुप्लीकेट सामान पैक कर ऑर्डर रिजेक्ट दिखाकर कंपनी को रिटर्न किया बाद बस के माध्यम से असली सामान का पार्सल आरोपी रितिक तक बस के माध्यम से जयपुर भेजा जाता था जो आरोपी रितिक द्वारा कारोल बाग दिल्ली जाकर बेच कर अवैध आर्थिक लाभ कमाया है। बाद तकनीकी सहायता के आधार पर घटना के मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता को जयपुर राजस्थान से हिरासत में लिया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर सघन पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी:-
- दीपक मोहेर उम्र 34 निवासी इंदौर
- रितिक गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी- जयपुर राजस्थान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उपनिरीक्षक सौरभ कुशवाह, आरक्षक अनिल, आर. मोहन एवं आरक्षक अरविंद पटेल आर, गौरव परमार सायबर शाखा जोन-4 की सराहनीय भूमिका रही।





