• पीड़िता के साथ कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर की गई थी ₹33,082/- की साइबर धोखाधड़ी ।

 

  • क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पीड़िता को ठगी की संपूर्ण राशि ₹33,082/- कराई वापस ।

 

  • कम ब्याज पर तत्काल लोन देने का लालच देकर साइबर ठगों ने पीड़िता को बनाया था अपना शिकार।

 

  • महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज करवाकर न्यायालय के आदेश से संपूर्ण राशि रिफंड कराई गई।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:-  इंदौर निवासी गृहणी आवेदिका शिवानी (परिवर्तित नाम) के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर ₹33,082/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।

 

आवेदिका द्वारा उसके साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

 

शिकायत प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं न्यायालय के आदेश के फलस्वरूप पीड़िता को ठगी की संपूर्ण राशि ₹33,082/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साइबर एडवाइजरी:-

 

* कम ब्याज पर लोन दिलाने वाले अनजान कॉल एवं ऑनलाइन विज्ञापनों से सावधान रहें।

 

* लोन के नाम पर किसी भी प्रकार की अग्रिम फीस या प्रोसेसिंग चार्ज अनजान खातों में जमा न करें।

 

* लोन देने वाली संस्था की वैधता एवं आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

 

* OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।

 

* अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।

 

साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संपर्क करें:-

इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930

पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

 

— क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट

keyboard_arrow_up
Skip to content