🔸CretaBet, Pablo247 एवं Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज से जुड़ी आईडी बनाकर करते थे, ऑनलाइन सट्टा गेमिंग गतिविधियां

 

🔸म्यूल बैंक खातों में प्राप्त करते थे ऑनलाइन गेमिंग की रकम

 

🔸आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाइल, 01 लैपटॉप एवं 08 ATM कार्ड जप्त

 

इंदौर शहर सहित देशभर में ऑनलाइन सट्टा एवं अवैध बेटिंग गेमिंग ऐप गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय, इंदौर के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में विश्वसनीय सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुलदीप धनावत, उम्र – 19 वर्ष, निवासी ग्राम खंडेरिया, गुलाना, जिला शाजापुर एवं महावीर हर्षवाल, उम्र – 23 वर्ष, निवासी शांति निकेतन रोड, क्रिस्टल मॉल के सामने, बड़नगर को पकड़ा गया।

 

प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा एक्सचेंज की आईडी तैयार कर उपलब्ध कराते थे तथा ऑनलाइन बेटिंग/गेमिंग गतिविधियों का संचालन करते थे। इन गतिविधियों से प्राप्त राशि को विभिन्न म्यूल बैंक खातों में प्राप्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

जांच में CretaBet, Pablo247 एवं Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज/प्लेटफॉर्म से संबंधित गतिविधियों की जानकारी सामने आई है।

 

आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप एवं 08 ATM कार्ड विधिवत जप्त किए गए हैं।

 

प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध Public Gambling Act, 1976 की धारा 4(a), दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 112(1) एवं IT Act, 2000 की धारा 66 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

जप्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कर ऑनलाइन गेमिंग आईडी, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही म्यूल बैंक खातों एवं आरोपियों से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है।

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग एवं इससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content