• ऑटो मे पहले से सवारी बनकर, पास मे बैठी अन्य सवारी के बैंग से करते थे सामान चोरी

 

  • आरोपियों से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सोने व चांदी के आभूषण कीमती करीब 20.00 लाख रुपये का मश्रुका जप्त

 

  • आरोपी से अपराध मे प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा ई ऑटो कीमती 4.00 लाख रुपए को किया गया जप्त

 

  • गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे दर्ज है कई अपराध

 

  • मुख्य सरगना बिजनौर ( U.P.) का रहने वाला होकर इन्दौर मे कारित करता था घटना

 

शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इन गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के पालन में अति पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमन सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर इन्दौर श्री पराग सैनी द्वारा कार्य योजना तैयार कर थाना प्रभारी लसुडिया श्री राजकुमार यादव के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन कर उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – पुलिस थाना लसुडिया पर फरियादी पवन सिंह उम्र 60 साल निवासी विनायक रेसीडेंसी सावरकर नगर टिटवालापुर जिला ठाणे महाराष्ट्र हा.मु. 25 स्कीम नम्बर 78 गली नम्बर 03 अरण्य नगर इंदौर ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 20.07.2026 को मैं अपनी बेटी को उसके ससुराल इंदौर छोडने के लिये ट्रेन से आया था, इंदौर मे रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 01 के बाहर सफेद नीला कलर के ई रिक्शा ऑटो मिला। जिसमे पहले से दो पुरुष सवारी बैठी थी इसलिए ऑटो चालक ने मुझे आगे की सीट पर उसके बगल मे बैठाया व मेरी बेटी खुशबु को पीछे की सीट पर सामान के साथ बिठाया। सुटकेस मे बेटी की सोने व चाँदी की ज्वेलरी व अन्य सामान रखा था व छोटा ताला लगा था, फिर हमे ऑटो चालक ने स्कीम नं 78 मे हमारे घर के पास छोड दिया, घर में जाकर सूटकेस देखा तो ताला खुला हुआ था तथा उसमें रखी ज्वेलरी नही थी। बेटी के बगल से बैठे अज्ञात व्यक्तियो ने हमारे सोने चाँदी की ज्वेलरी चोरी की है। रिक्शा से उतरते समय आखिरी के चार अंक 8770 ही देख लिये थे । उक्त सूचना पर थाना लसुडिया पर अपराध क्र 1219/2026 धारा – 303(2) बी.एन.एस.2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

 

पुलिस टीम द्वारा अपराध के संबंध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं  तत्काल कार्यवाही करते हुये 250-300 सीसीटीवी कैमरो के फूटैज चैक किये गये। पुलिस टीम द्वारा ऑटो के हुलिये व अंतिम चार अंक के आधार पर संदेही ऑटो के चालक कालू उर्फ जितेन्द्र जोशी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी, पहले तो वह गुमराह करता रहा किन्तू सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी मेहबूब, मोहम्मद रियाज व कमल गाडोलिया के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया ।

 

पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी मेहबूब के द्वारा पूरी प्लानिंग की जाती थी व अन्य आरोपीगण उसका साथ देते थे। आरोपी पहले से ऑटो मे दो तीन की संख्या मे बैठकर सवारी का इन्तजार करते थे जैसे ही कोई सवारी ऑटो मे आकर बैठती थी तो आरोपी मेहबूब अपने बडे से बैग की आड लेकर सवारी का सामान चोरी कर लेता था एवं चोरी किये गये सामान को आपस मे बांट लेते थे। आरोपीगण आदतन अपराधी है जिन पहले से कई अपराध पंजीबद्ध है।

 

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के सभी आरोपीगण को गिरफ्तारी कर, आरोपियों से चोरी किया गया मश्रुका सोने व चांदी के आभूषण तथा घटना मे प्रयुक्त ऑटो को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिये माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाड पर लिया गया है, जिसमें पूछताछ करने पर इस तरह के अन्य मामले खुलने की सम्भावना है

 

गिरफ्तार आरोपीः- 1.) मेहबूब हमीद उम्र 53 साल नि गांव दौलताबाद तहसील नगीना थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

 

2.) मोहम्मद रियाज उम्र 33 साल नि हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश,

 

3.) किशोर जोशी उम्र 44 साल नि. नई कॉलोनी पलिया रोड हातोद इन्दौर

 

4.) कमल लोहार उम्र 28 साल नि. नई कॉलोनी पलिया रोड हातोद इन्दौर

 

5.) कालू उर्फ जितेन्द्र जोशी  उम्र 45 साल निवासी ग्राम हातोद पलिया रोड नई कालोनी इन्दौर

 

जप्त मश्रुकाः- 1.) सोने के आभूषण वजन करीब 100 ग्राम कीमती करीब 17.00  लाख रुपये

 

2.) चांदी के आभूषण वजन करीब 01 किलोग्राम कीमती करीब 02.50 लाख रुपये

 

3.)  घटना मे प्रयुक्त महिन्द्र ई ऑटो क्र. MP09AJ8770  कीमती करीब 4,00,000/-

 

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड:-

आरोपी – मेहबूब पिता अब्दुल हमीद उम्र 53 सात नि गांव दौलताबाद तहसील नगीना थाना कोतवाली देहात जिता विजनौर उत्तर प्रदेश हात निवास नायता मुडता थाना तेजाजी नगर इन्दौर

 

  1. अप.क्र. 179/2008 धारा 379 भादवि थाना सराफा इन्दौर
  2. अप.क्र. 14/2024धारा 380,457 भादवि थाना एरोड्रम इन्दौर
  3. अप.क्र.249/2023 धारा 380,454 भादवि थाना एरोड्रम इन्दौर
  4. अप.क्र. 194/2024 धारा 380,457 भादवि थाना तेजाजी नगर इन्दौर
  5. अप.क्र.220/2024 धारा 380, 457 भादवि थाना तेजाजी नगर इन्दौर
  6. अप.क्र.38/2024 धारा 380,457 भादवि थाना तेजाजी नगर इन्दौर
  7. अप.क्र.272/2024 धारा 380,457 भादवि थाना तेजाजी नगर इन्दौर
  8. अप.क्र.252/2024 धारा 380,457 भादवि थाना तेजाजी नगर इन्दौर
  9. अप.क्र. 113/2024 धारा 380,457 भादवि थाना राउ इन्दौर
  10. अप.क्र. 132/2024 धारा 380,457 भादवि थाना राउ इन्दौर
  11. अप. क्र. 1219/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना लसुड़िया इंदौर

 

आरोपी मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद यामीन उम्र 33 साल नि हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवास नायता मुडला थाना तेजाजी नगर इन्दौर

  1. अप.क्र.249/2023 धारा 380,454 भादवि थाना एरोड्रम इन्दौर
  2. अप. क्र. 1219/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना लसुड़िया इंदौर

 

कमल लोहार उम्र 28 साल नि. नई कॉलोनी पलिया रोड हातोद इन्दौर

  1. अप.क्र. 672/2018 धारा 498ए, 506, 34 भादवि थाना एरोड्रम इन्दौर
  2. अप.क्र. 447/2021 धारा 294, 323, 506 भादवि थाना एरोड्रम इन्दौर
  3. अप. क्र. 1219/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना लसुड़िया इंदौर

 

कालू उर्फ जितेन्द्र जोशी उम्र 45 साल निवासी ग्राम हातोद पलिया रोड नई कालोनी इन्दौर

 

  1. अप.क्र. 18/2005 धारा 13 जुआ अधि. थाना हतोद इन्दौर
  2. अप.क्र. 05/2007 धारा 294,506 भादवि थाना हतोद इन्दौर
  3. अप.क्र. 217/2010 धारा 13 जुआ अधि. थाना हतोद इन्दौर
  4. अप.क्र. 54/2011 धारा 294,323, 341, 506, 34 भादवि थाना हतोद इन्दौर
  5. अप.क्र. 226/2021 धारा 294,509 भादवि थाना हतोद इन्दौर
  6. अप.क्र. 317/2021 धारा 294,323,506 भादवि 3(1),(द), 3(1)(a) थाना हतोद इन्दौर
  7. अप.क्र. 209/2024 धारा 13 जुआ अधि. थाना हतोद इन्दौर
  8. अप. क्र. 1219/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना लसुड़िया इंदौर

 

 

सराहनीय भूमिका-

उक्त घटना की पतारसी मे थाना प्रभारी लसुडिया श्री राजकुमार यादव व उनकी टीम उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक महेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक नीरज गुर्जर, आर. जितेन्द्र सिंह राजपूत, आर. जंगजीत जाट, आर. नीरज जाट, आर. रामभजन गुर्जर, आर. मनोज पटेल, आर. रामकुमार मीणा, साइबर सेल आर. प्रवीण सिंह व आर. विनीत मिश्रा के द्वारा लगातार मेहनत करते हुए आरोपीयो को पकड़ने तथा चोरी किये गये मश्रुका की जप्ती मे उक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content