- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से 02 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹2,50,000/-) एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की थी जप्त।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए सघन चेकिंग अभियान व कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में पूर्व दिनांक 24.08.2026 को क्राइम बाँच की टीम द्वारा शिवालय मार्ग, सुलभ कॉम्प्लेक्स इंदौर के पास घेराबंदी कर आरोपी पृथम शाक्तावत को 25.02 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹2,50,000/-) एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच इन्दौर में अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी पृथम से विस्तृत पूछताछ पर प्रकरण में सह-आरोपी चेतन कुमावत की संलिप्तता पाई गई। जिस पर प्रकरण में धारा 8/29 NDPS Act का इजाफा किया गया।
क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए कार्यवाही कर दिनांक 08.09.2026 को फरार आरोपी चेतन कुमावत को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क, खरीदारों एवं अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- पृथम शाक्तावत, इंदौर
वर्तमान में गिरफ्तार सह-आरोपी – चेतन कुमावत, निवासी – इंदौर
पूर्व में जप्त मश्रुका विवरण :
* 25.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹ 2,50,000/-)
* काले रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल (अनुमानित कीमत ₹ 50,000/-)
कुल मश्रुका कीमत करीब
3,00,000/- रुपये (तीन लाख रुपये)
मुख्य भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।


