• आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,10,000/- मूल्य की अवैध मादक पदार्थ 11 ग्राम ‘एम.डी. ड्रग्स‘ जप्त।

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त व चेकिंग के दौरान साँईकृपा कालोनी के पास, स्कीम 171, इंदौर पहुँची। वहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति दाहिने हाथ में थैली लिए बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश बघेल, निवासी चिकित्सक नगर, इंदौर बताया।

संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर उसकी विधिवत चेकिंग की गई। आरोपी के पास मौजूद थैली  में 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रान)’ बरामद हुआ।

आरोपी राजेश बघेल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध क्रमांक 0185/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी : राजेश बघेल, उम्र 32 साल, निवासी – थाना लसुड़िया इंदौर

 

शिक्षा / कार्य :

आरोपी कक्षा 5वीं तक शिक्षित है तथा विजय नगर स्थित होटल ‘कृष्णा पैलेस’ के रिसेप्शन (Reception) पर कार्य करता है।

 

जप्त मश्रुका विवरण

11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,10,000/-)

 

मुख्य भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

 

⸻

 

अब तक की कार्यवाही (NDPS एक्ट) :

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 86 प्रकरणों में 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.39796 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹4,41,17,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content