• आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹5,50,000/- मूल्य की 61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स‘ एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त।

 

  • गिरफ्तार आरोपी है आपराधिक प्रवृत्ति के, जिनके विरुद्ध रतलाम जिले में पूर्व से पंजीबद्ध है मारपीट, अड़ीबाजी के कई अपराध।

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 07.11.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त व चेकिंग के दौरान सुपर कारिडोर रोड (सर्विस रोड), पिलर न P-213 के पास पहुँची। वहाँ सड़क किनारे एक बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे हड़बड़ाने लगे। टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आमीन मंसूरी और समीर कुरैशी, निवासी रतलाम बताया।

संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर उनकी मोटरसाइकिल की विधिवत चेकिंग की गई। गाड़ी में रखे बैग के अंदर से 55.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन)’ बरामद हुआ।

आरोपी आमीन मंसूरी और समीर कुरैशी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध क्रमांक 0187/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं इंदौर में सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. आमीन मंसूरी निवासी – अशोक नगर,थाना माणक चौक, रतलाम
  2. समीर कुरैशी निवासी – थाना स्टेशन रोड, रतलाम

 

शिक्षा / कार्य :-

* आरोपी आमीन मंसूरी कक्षा 8वीं तक शिक्षित है तथा एसी (AC) और फ्रिज सुधारने का कार्य करता है।

* आरोपी समीर कुरैशी कक्षा 8वीं तक शिक्षित है तथा स्टील फर्नीचर बनाने का कार्य करता है।

 

आपराधिक रिकॉर्ड-

 

* आरोपी आमीन मंसूरी:-  थाना माणक चौक (रतलाम), अपराध क्र. 455/2026, धारा 115(2), 296(b), 3(5), 351(3) BNS, दिनांक 26.08.2026

 

* आरोपी समीर कुरैशी-

थाना स्टेशन रोड (रतलाम), अपराध क्र. 338/2023, धारा 294, 323, 506 भादवि, दिनांक 17.05.2023

 

 

जप्त मश्रुका विवरण :-

* 55.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹5,50,000/-)

* 01 सफेद रंग की बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो (Hero Passion Pro) मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य ₹50,000/-)

 

कुल मश्रुका राशि-

लगभग ₹6,00,000/- (छः लाख रुपये)

keyboard_arrow_up
Skip to content