इंदौर दिनांक 8 मार्च 2026 को रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इंदौर शहर में रंगपंचमी त्यौहार के अवसर पर राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परम्परागत व ऐतिहासिक गेर व फाग यात्राओ का आयोजन होगा। इस वजह से आसपास के मार्गो, बाजार क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ रहेगी।
संपूर्ण गेर मार्ग पर गेर में शामिल वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात प्रबंधन निम्नानुसार रहेगा-
गेर मार्ग पर समस्त प्रकार की वाहनो की पार्किंग/प्रवेश दिनांक 08/03/26 को प्रातः 06/00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
- प्रतिबंधित मार्ग:-
- हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर। संजयसेतु से मृगनयनी की ओर। संजय सेतु से नंदलालपुरा।
- इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
- बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।
- यशवंत रोड चौराहे एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर। मच्छी बाजार से यशवंत रोड चौराहे की ओर।
- रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
- नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर। नयापीठा चौराहा से नरसिंह बाजार, जयरामपुरा तिराहे से नयापीठा चौराहा, बियाबानी चौराहे से दरगाह तिराहा, बियाबानी चौराहे से मालगंज चौराहा की ओर।
- मालगंज चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।इतवारिया चौराहा से कांच मंदिर, जी सच्चिदानंद चौराहे की ओर।
- अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
- जवाहर मार्ग, निहालपुरा चौराहे से सराफा थाने की ओर, बजाज खाना चौक से सराफा थाने की ओर, बर्तन बाजार गली से विजय जाट हाउस की ओर, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- बसों/ लोडिंग वाहन हेतु प्रवेश पर प्रतिबंध:- जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस एवं अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआँ से आना-जाना कर सकेंगे। भीड़ के आधार पर यह प्रतिबंध रीगल चौराहा, पटेल प्रतिमा, कलेक्ट्रेट, महूनाका, शिवानी होटल तिराहा, वायरलेस चौराहा से लागू किया जा सकेगा।
- चार पहिया वाहनो के प्रवेश पर प्रतिबंध – संजय सेतु से राजमोहल्ला की ओर, नगर निगम से बड़ा गणपति की ओर, हरसिध्दि से यशवंत रोड की ओर, नया पीठा से नरसिंह बाजार की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- डायवर्शन पॉइंट:-
- गेर मार्ग बडा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक, एवं राजबाडा के आसपास पिपली बाजार, सराफा, बरतन बाजार, इमामबाडा, कपडा मार्केट आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
- जो वाहन चालक मृगनयनी चौराहा से राजमोहल्ला कलेक्ट्रेट की ओर जाना चाहते है, वे वाहन चालक राजबाड़ा ना आते हुए, वे संजय सेतु रिवर के किनारे, चन्द्रभागा, थाना पंढरीनाथ, जेएमवी से कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे। अन्यथा नगर निगम चौराहा, लोखंडे, शिवालय तिराहा, मरीमाता चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर, गंगवाल की ओर, भंवरकुआ की ओर आवागमन कर सकेंगे ।
- जो वाहन चालक, हरसिध्दी मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंतरोड़ होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक मच्छी बाजार चौराहे से कडाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।
- जो वाहन दरगाह चौराहा नरसिंह बाजार से होकर मरीमाता चौराहा जाना चाहते है, वे वाहन चालाक दरगाह चौराहा से बियाबानी गंगवाल चौराहा, अंतिम चौक, बडा गणपती, सुभाष मार्ग होकर आगे की ओर आ जा सकेगे।
- जो वाहन बड़ा गणपती चौराहा से राजवाडा होकर आगे की ओर जाना चाहते है, इन वाहन चालक के लिये एमजी रोड से राजबाड़ा जाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक बड़ा गणपती से वायरलेस तिराहा, किला मैदान, महेश गार्ड, मरीमाता, डीआरपी होकर जा सकेंगे।
- ऐसे वाहन चालक जो ईमली बाजार या रामबाग चौराहा से राजबाड़ा की ओर आना चाहते है. ऐसे वाहन चालको को राजबाड़ा आना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आ जा सकेगे ।
- ऐसे वाहन चालक जो कलेक्ट्रेट चौराहा से हरसिध्दी मच्छी बाजार होकर राजवाड़ा गेर मे शामील होना चाहते है, ऐसे वाहन चालक अपने वाहन हरसिध्दी मंदीर के पास वाहन पार्क गैर में शामील होने जा सकेगे
- ऐसे वाहन चालक जो पटेल ब्रिज, रानीपुरा से आकर गेर में शामिल होना चाहते है, वे अपने वाहन संजय सेतु पार्किंग, पुराना प्रेम सुख टॉकीज मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क कर गेर में शामिल हो सकेगे ।
- सिटी बसों का आवागमन संजय सेतु से राजमोहल्ला तक जवाहर मार्ग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वे संजय सेतु से मृगनयनी से नगर निगम, लोखंडे, शिवालय तिराहा, मरीमाता चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर गंगवाल की ओर भंवरकुआ की ओर जा सकेंगे ।
- सिटी बस जो अग्रसेन सपना संगीता रोड़ भंवरकुआ चौराहा से राजबाडा आना चाहती हैं वे हरिसिद्धि तक ही आ सकेंगी। ये सिटी बसें हरिसिद्धि से वापस पलसीकर होकर जा सकेगी।
- नगर निगम चौराहे से शिवालय, मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड, किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आना-जाना कर सकेंगे।
- धार तरफ से आने वाले वाहन जो ए.बी. रोड या पलासिया की ओर जाना चाहते हैं वह गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्ट्रेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, होकर भवरकुआं तथा अग्रसेन चौराहा की ओर आना-जाना कर सकेंगे। एयरपोर्ट जाने हेतु कृपया विजयनगर से लवकुश, सुपर कॉरिडोर मार्ग का उपयोग करें।
- गेर में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था:-
गेर में शामिल होने वाले आमजनमानस के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, पुराना प्रेम सुख टॉकीज मल्टीलेवल पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हार आश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
यह डायवर्शन उपरोक्त दिनांक 08 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से गेर/फाग यात्रा समाप्ति तक जारी रहेगा। “सभी तरह के आपातकालीन वाहनों का प्रवेश पर पूर्ण छूट रहेगी” भीड़ नियंत्रण को देखते हुए डायवर्शन के समय में परिवर्तन किया जावेगा अतः डायवर्शन मार्ग पर आवागमन करने से बचें, अतः परिवर्तित मार्ग पर आवागमन करना अधिक सुविधाजनक होगा। यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।





