• पलासिया सेल्फी पॉइंट पर स्थित ट्रैफिक लाइब्रेरी बस के माध्यम से आमजन होंगे सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक

 

  • मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर/अरेस्टर एवं टायर किलर का भी किया डेमो एवं प्रैक्टिस

 

इंदौर- शहर में सुगम सुरक्षित एवं सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर यातायात पुलिस द्वारा सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं तथा नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी कड़ी में आज दिनांक को पलासिया चौराहा सेल्फी पॉइंट पर पुलिस उपायुक्त, (यातायात/क्राइम)  श्री राजेश कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस उपायुक्त (जोन 4) श्री सुनील कुमार मेहता की उपस्थिति में आईशर ग्रुप ऑफ फाउंडेशन एवं माय एफएम की पहल से शहर में एक ट्रैफिक लाइब्रेरी का शुभारंभ, पलासिया स्थित सेल्फी पॉइंट पर किया गया, ताकि आमजन सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक हो सके।

 

इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक सुरक्षा संसाधनों जैसे मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर/अरेस्टर एवं टायर किलर का डेमो एवं प्रायोगिक अभ्यास (प्रैक्टिस) किया गया।

इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन उपकरणों के सुरक्षित, त्वरित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही विभिन्न परिस्थितियों में इनका उपयोग कैसे किया जाए, इसका लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी संदिग्ध/अपराध में प्रयुक्त वाहन को सुरक्षित रूप से रोकना, हाई स्पीड वाहनों को नियंत्रित करना, चेकिंग के दौरान पुलिस की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देना।

मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर/अरेस्टर एक ऐसा आधुनिक उपकरण है, जिसे आवश्यकता अनुसार सड़क पर तुरंत लगाया जा सकता है और यह वाहनों की गति को नियंत्रित करते हुए उन्हें रोकने में सहायक होता है। वहीं टायर किलर (स्पाइक बैरियर) का उपयोग ऐसे वाहनों को रोकने में किया जाता है, जो पुलिस के संकेत के बावजूद नहीं रुकते, यह वाहन के टायर को निष्क्रिय कर देता है, जिससे वाहन स्वतः रुक जाता है।

डेमो के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन संसाधनों का उपयोग सावधानीपूर्वक, प्रशिक्षित तरीके से एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

keyboard_arrow_up
Skip to content