- नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित कर की जा रही हैं सराहना, वहीं उल्लंघन करने वालों पर समझाईश के साथ कार्यवाही भी।
- अभियान से प्रेरित होकर कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे है नियमों का पालन।
- चौराहो पर माइक से अनाउंसमेंट के माध्यम से भी की जा रही हैं, वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील।
इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद सुखद यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा पलासिया, रेडिसन, टॉवर, चाणक्यपुरी चौराहा पर दिनाँक 27 मार्च से वृहद यातायात जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को प्रोत्साहित कर फूल, चॉकलेट आदि देकर सराहना की जा रही। जिम्मेदार वाहन चालकों द्वारा अभियान की प्रशंसा भी की गई। उन्होंने नियमो का पालन करने के फायदे भी बताए।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को प्रति दिन दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस मुहिम के दौरान नियमोँ का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को समझाईश देकर कार्यवाही की जा रही हैं। अभी तक बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 892, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 93, अनाधिकृत हूटर 15, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 188, तीन सवारी बैठाने वाले 157, रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 264, ब्लेक फ़िल्म 215, बिना हेलमेट 1261, बिना सीट बेल्ट 77, नो पार्किंग 57, वाहनों में इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग करने वाले 5 वाहनों सहित अन्य धाराओं में कुल 2438 चालान नियमो का उल्लंघन करने पर बनाये गए है।
यातायात पुलिस द्वारा चौराहो पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा चौराहों पर सेवा दी जा रही। कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक इस अभियान में सहयोग देते हुए, नियमो का पालन भी कर रहे है।