• आरोपी राहुल उर्फ बाबा मुख्य आरोपी राजपाल को हथियार, फायरिंग व रैकी करने के लिये लडके करवाता था उपलब्ध । 
  • आरोपी राहुल राठौर पर एसटीएफ द्वारा ₹15,000 एवं क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ₹10,000 के इनाम की थी उद्घोषणा। 
  • लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने वाले प्रकरण में एक और आरोपी धराया, अभी तक कुल 06 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार। 
  • आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। 
  • लारेंस बिश्नोई गैंग केस में लगातार कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी जारी ।

 

इंदौर शहर में लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों एवं व्यवसायियों को धमकी देने के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा इन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में क्राइम ब्रांच में गठित एसआईटी द्वारा लगातार गोपनीय सूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में एसआईटी टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर राहुल सिंह राठौर उम्र 34 वर्ष  को गिरफ्तार करने में  सफलता मिलीं है।

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी राहुल सिंह राठौर पूर्व में गिरफ्तार राजपाल चंद्रावत का मुख्य सहयोगी था। आरोपी द्वारा इंदौर के व्यापारियों एवं व्यवसाइयो के घर, कार्यालय एवं अन्य स्थानों की रेकी करने के साथ-साथ गैंग से जुड़े व्यक्तियों के लेन-देन एवं समन्वय संबंधी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही थी। गैंग के सदस्यों को तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने में सहयोग करता था।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजपाल को हथियार उपलब्ध करवाता था एवं फायरिंग व रैकी करने के लिये लडके भी उपलब्ध करवाता था । जांच के दौरान आरोपी राहुल सिंह राठौर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिन में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर  धारा 308 (5), 351 (4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है, प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा विवेचना के दौरान अन्य महत्वपूर्ण  खुलासे होने की भी संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी – राहुल सिंह राठौर, निवासी देवास।

 

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी –

1.राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा ।

2.सोनू उर्फ रितेश खंगार (सोलंकी) निवासी इंदौर।

3.सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा निवासी उज्जैन ।

4.नाना उर्फ रोहित बर्रा निवासी उज्जैन।

  1. कुलदीप चौहान निवासी  जिला रतलाम ।
keyboard_arrow_up
Skip to content