कल आई 14 शिकायतें सभी का तत्समय ही कर दिया निराकरण।

 

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 05.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 14 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें कार्यवाही कर सभी का त्वरित निराकरण कर दिया।  कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

  1. लोकपरिवहन वाहनों व बसों द्वारा रोड़ पर सवारी बैठाने से जाम लगने।

 

  1. सिग्नल बंद होने व उनका टाइम कम होने संबंधी।

 

  1. चाय /कॉफी की दुकानों के बाहर गाड़िया खड़ी होने से यातायात बिगड़ने संबंधी।

 

  1. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।

 

  1. लेफ्ट टर्न बाधित करने संबंधी।

 

  1. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।

 

  1. जाम लगने के संबंध में।

 

उक्त 14 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर  त्वरित कार्यवाही कर शतप्रतिशत समाधान किया गया।   नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक  कुल 310 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 287 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 23 शिकायते पर भी अन्य विभागों से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content