• 27 शिकायतें आई कल हेल्पलाइन पर, पुलिस ने 25 का किया त्वरित निराकरण

 

  • पुलिस को अभी तक प्राप्त हुई है 134 शिकायतें, जिनमे से 120 का तत्समय ही कर दिया निराकरण ।

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 26.09.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 27 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 25 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 02 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

  1. दुकानो के सामने वाहन पार्किंग जिससे यातायात बाधित होना।

 

  1. भारी वाहनो के संचालन पर रोक के संबंध में।

 

  1. जाम लगने के संबंध में।

 

  1. नो- पार्किंग के संबध में।

 

  1. सिग्नल का समय कम होना।

 

  1. चौराहों पर सिग्नल लगाने के संबंध में।

 

  1. चालकों द्वारा यातायात नियमों का उलंघन।

 

  1. वन-वे की समस्या।

 

  1. रोड साइड खड़े नो-पार्किंग वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।

 

  1. अवैध पार्किंग के संबंध में।

 

  1. अमानक साईलेंसर लगाकर चलने वाले वाहनो के संबध में।

 

  1. ओवर स्पीड व अनियंत्रित रूप से वाहन चलाने के संबंध में।

 

उक्त 27 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर 25 का त्वरित निराकरण कर,   नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 02 शिकायतों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक पिछले 5 दिनों में कुल 134 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 120 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 14 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है।

 

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content