पुलिस टीमों ने अपराधियो असमाजिक तत्वों के हॉट स्पॉट शैडो एरिया में चलाया सघन चैकिंग अभियान।

 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 180 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की 185 MV act की कार्यवाही।

 

विभिन्न प्रकारों में वांछित अपराधियों के 162 से ज्यादा वारंटो को कराया तामिल।

 

मॉडिफाइड सायलेंसर वाली मोटरसाइकिल और बिना नंबर एवं स्पेशल नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने वालों पर की कड़ी कार्यवाही।

 

सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों का नशा करने वाले भी आएं गिरफ्त में।

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु  पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधी व असमाजिक तत्वों के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर शहर में दिनांक 13-14 फरवरी की दरमियानी रात में विशेष चैकिंग व सर्च अभियान  चलाया गया। जिसके तहत नगरीय इंदौर के zone- 1, 2 और 3 के  विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियो व असमाजिक तत्वों के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया में संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने विशेष घेराबंदी कर, गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए सरप्राइज चैकिंग की गई, जिसमें –

 

  • अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सार्वजनिक स्थान, प्रमुख धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों, शहर के प्रमुख एंट्री एवं एग्जिट पाइंट्स पर फोर्स द्वारा घेराबंदी कर, संदिग्ध गतिविधियों की चैकिंग की गई।

 

  • जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 162 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 12-स्थाई, 45-गिरफ्तारी तथा 104-जमानती वारंट के साथ ही 01 समंस भी किए तामील किये गये।

 

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको पर कड़ा प्रहार करते हुए, 180 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 180असमाजिक तत्वों  सहित कुल 360 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें – मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट, बिना नंबर की गाड़ियों से घूमने वाले आवारा तत्व, ब्लैक  फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्यवाही की गई और मोटर साइकिलों को जप्त किया गया ।

 

  • मकानों को चैक करने पर किरायेदारो की जानकारी नहीं देने वाले 02 मकान मालिको के विरूध्द भी 223 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

 

  • अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई।

 

* वहीं अवैध शराब की बिक्री तथा  सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाल के विरुद्ध  भी 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

 

  • इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 04-निगरानीशुदा बदमाश और 01 जिलाबदर व रासुका व 12 संदिग्ध बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित करीब कुल 17 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत।

 

  • अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा शहर मे फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र के लिस्टेड गुंडों एवं असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई तथा कानून व्यवस्था प्रभावित न करने की हिदायत दी गई।

 

साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश देने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने तथा बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में शहर मे विभिन्न स्थानों पर मोहल्ला मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में युवाओं एवं स्थानीय रहवासियों को जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई तथा ये संदेश दिया कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

 

इंदौर पुलिस द्वारा शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधी तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी

 

keyboard_arrow_up
Skip to content