▪️देवास से इंदौर मे MD ड्रग्स बेचने आये आरोपी राहुल परमार एवं 01 बाल अपचारी को खजराना पुलिस ने किया  गिरफ्तार।

  

▪️10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 100 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा 1.50 लाख रूपये की राइडर बाइक कुल कीमती 11.50 लाख रु. को किया विधिवत जप्त ।

 

▪️राजस्थान से देवास होते हुए इंदौर शहर मे नशे का नेटवर्क फैलाने की तैयारी में था आरोपी की, पुलिस ने उसे धरदबोचा।

 

▪️आरोपी नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।

 

 

इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल को विशेष कार्ययोजना बनाकर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

जिसके अनुक्रम में थाना प्रभारी खजराना द्वारा 01 विशेष टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध में गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी तारतम्य में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर करते शहीद पेट्रोल पंप के पास एमआर 10 रोड खजराना इंदौर पर 02 संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, टीम द्वारा आरोपीयो की घेराबंदी कर पकड़ा, जिनकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपीयो के पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स होना पाया गया।

 

जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीयो ने बताया कि वे अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स का नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी और आसानी से अमीर बनने की नियत से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देते थे

 

उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 100 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 676/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपीयो का विवरण –

 

(1) राहुल परमार  निवासी चाणक्यपुरी थाना सिविल लाइन देवास (म.प्र.)

{ आरोपी 12वी तक पढ़ा लिखा होकर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता हे।पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है)

 

*(2) 01 बाल अपचारी ।

 

जप्तशुदा मश्रुका –

लगभग 10,00,000 मूल्य से अधिक की 100 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स ।

01 टीवीएस कंपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल, कीमती 1,50,000 रु।

{ कुल जप्त मश्रुका कीमती 11,50,000 लाख }

 

सराहनीय भूमिका-

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिह सेंधव, उनि. सुरेन्द्र सिह रघुवंशी. प्र.आर. अनिल ओझा, लखन लाल वर्मा, पंकज सांवरिया, आर. जबर सिंह, ऐदल सिह गुर्जर एवं अमित भदौरिया, इत्यादि की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content