- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस थाना लसुडिया इंदौर की गिरफ्त में
- आरोपी मो.जफर पठान को गिरफ्तार कर 19.14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. व पल्सर मो.साईकिल की थी जप्त
- आरोपी मो.जफर पठान से पूछताछ के आधार पर अन्तर्राज्य तस्कर आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान को उसके अन्य साथी सहित 34.31 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. व एक हीरो मो.साईकिल की जप्त
- आरोपी जावेद खान, अपने इन्टाग्राम अकाउण्ट व वाट्स एप के माध्यम से करता था ग्राहको से सम्पर्क
इन्दौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर इन्दौर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में पुलिस थाना लसुडिया द्वारा अवैध मादक पदार्थों के 03 अन्तर्राज्यीय तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर आसूचना संकलित की जा रही थी, दिनाँक 15.07.26 को रात्रि में निरंजनपुर सब्जी मण्डी गेट के पास बदमाश मो.जफर पठान उम्र 45 साल नि.ग्रीन पार्क काँलोनी, धार रोड इन्दौर को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से 19.14 ग्राम मादक पदार्थ एम.डी. व घटना मे प्रयुक्त बजाज पल्सर मो.सा. जप्त की गई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी क्रम मे आरोपी मो.जफर पठान से गहन पूछताछ की गयी जिसमे आरोपी ने जप्तशुदा एम.डी. ड्रग्स आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान निवासी ग्राम कोठरी जिला प्रतापगढ राजस्थान से खरिदना बताया। आरोपी के मेमो. के आधार पर अन्तर्राज्य मादक पदार्थ तस्कर आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान की तलाश की गयी, दिनांक 19.7.26 को तकनीकी सहायता से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान तथा उसके अन्य साथी कन्हैयालाल गायरी दोनो निवासी ग्राम कोठरी जिला प्रतापगढ राजस्थान को ग्राम लसूडिया परमार भारत पैट्रोल पंप के पास बायपास इन्दौर से गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान के कब्जे से 34.31 ग्राम मादक पदार्थ एम.डी. व घटना मे प्रयुक्त हीरो मो.सा. जप्त की गई ।
आरोपी मो. जाहिद खान अपने इन्टाग्राम अकाउण्ट व वाट्स एप के माध्यम से इन्दौर व अन्य स्थान पर रहने वाले ग्राहको से सम्पर्क करता था, और फिर उन्हें माल सप्लाई करता था।
आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया गया है जिससे जप्तशुदा मादक पदार्थ के स्त्रोत व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी – 1. मो.जफर पठान उम्र 45 साल नि.ग्रीन पार्क काँलोनी, धार रोड थाना चंदन नगर इन्दौर
- जाहिद उर्फ जावेद खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम कोठरी जिला प्रतापगढ राजस्थान
- कन्हैयालाल गायरी उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोठरी जिला प्रतापगढ राजस्थान
जप्त मश्रुका– 1. आरोपी मो. जफऱ से जप्त अवैध मादक पदार्थ एम.डी.(मेफेड्रान) वजन 19.14 ग्राम
- आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान से जप्त अवैध मादक पदार्थ एम.डी.(मेफेड्रान) वजन 34.31 ग्राम
- एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल (अनुमानित किमत 1,00,000/- रुपये)
- एक हीरो मोटर साईकिल (अनुमानित किमत 70,000/- रुपये)
गिरफ्तार आरोपियो के आपराधिक रिकार्डः-
# आरोपी मो.जफर पठान इन्दौर
- थाना चंदन नगर अप.क्र.450/2021 धारा 294,323,327,506 भा.द.वि
- थाना लसुडिया अप.क्र.1133/2026 धारा 8/2, 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट
# आरोपी जाहिद उर्फ जावेद खान जिला प्रतापगढ राजस्थान
- थाना डांगियावास जिला जोधपुर (राजस्थान) अप. क्र.108/22 धारा 8/21, 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट
- थाना अलोढ जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) अप. क्र.25/23 धारा 8/15, 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट
- थाना लसुडिया इंदौर अप.क्र.1133/2026 धारा 8/22, 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया निरीक्षक राजकुमार यादव ,उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक कैलेश मस्कोले, उप निरीक्षक कमल सिंह रघुवंशी, प्र.आर. शिव कुमार यादव, प्र.आर. नीरज सिंह रघुवंशी, आरक्षक नीलेश मल्होत्रा, हेमराज सिलोटे, उत्कर्ष वर्मा, नागेन्द्र भदोरिया, नीरज जाट, रामभजन गुर्जर, मुकेश दुबे, दीपक सोलंकि, साईबर सेल आरक्षक प्रवीण सिंह व विनीत मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही ।





