👮पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड से पुरस्कृत कर, सभी को ऐसे ही बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित।
🥇मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर माह मई में, बेहतर परफॉर्मेंस कर एसीपी मल्हारगंज ने तथा थाना चंदन नगर ने पाया प्रथम स्थान।
इंदौर – शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस थानाें व एसीपी कार्यालयों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली माह जनवरी से प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों व एसीपी के कार्यों की समीक्षा कर उन मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
उक्त मूल्यांकन में विभिन्न पैरामीटर्स पर सभी 12 एसीपी कार्यालयों में बेहतर परफॉर्मेंस कर माह मई में एसीपी महारगंज प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार नगरीय इंदौर के सभी थानों में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस कर माह मई में थाना चंदन नगर प्रथम तथा थाना कनाड़िया द्वितीय स्थान पर रहा।
बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसीपी मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री तिलक करोले, थाना प्रभारी कनाड़िया श्री सहर्ष यादव सहित चंदन नगर के उप निरीक्षक मनोज भदौरिया, आरक्षक 338 रवि पांडे को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे ही लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।





