🚔 पुलिस द्वारा देर रात्रिं की चैकिंग व पेट्रोलिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित बड़ी संख्या में बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 462 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।
✒️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 176 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।
✒️*एक अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को पुलिस थाना चंदन नगर ने लिया गिरफ्त में।*
✒️ विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों के 171 से ज्यादा वारंटो को कराया तामील।
✒️ सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 09 आरोपियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए 04आरोपियों को गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही
✒️ हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी विशेष नजर
इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री मयंक अवस्थी व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम/मुख्यालय) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन में, दिनांक 23-24 मई को शाम से दरमियानी रात तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए वीकेंड की स्पेशल सरप्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए बड़ी संख्या में बदमाशो को चैक करते हुए, उनमे से 462 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….
इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए
👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 171 वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 35-स्थाई, 58-गिरफ्तारी सहित 78-जमानती वारंट भी किए तामील ।
👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 176 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई । और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
👉अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना चंदन नगर द्वारा एक अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी आसिफ खान को पकड़कर 25/27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है तथा थाना छत्रीपुरा ने एक तलवार और थाना सदर बाजार ने एक अवैध चाकू के साथ एक-एक आरोपी को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।
👉 अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना चंदन नगर द्वारा 51 क्वार्टर , थाना राजेंद्र नगर द्वारा 20 क्वार्टर तथा थाना लसूड़िया द्वारा 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त कर, आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है
👉 सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 09 आरोपियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए 04 आरोपी को गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही
👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-22 व 129 BNSS में-03, 126B/135(3) BNSS में-67 तथा 141(ख) BNSS में -03 इस प्रकार कुल 95 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।
👉 इस दौरान संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के संभावित क्षेत्रों में विशेष चैकिंग व ड्रोन पेट्रोलिंग से निगरानी करते हुए हॉट स्पॉट, मल्टियों और शैडो एरिया को चैक करते हुए क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, ड्रग पैडलर और जिलाबदर बदमाशों के साथ ही महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों तथा संदिग्धों सहित बड़ी संख्या में बदमाशों को चेक कर कार्यवाही की गई, साथ ही सभी को आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।
इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





