इंदौर। शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूक नागरिक इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप एवं व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी समस्याओं की सूचनाएं साझा कर रहे हैं, जिन पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹 इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से कार्रवाई—
दिनांक 18 नवंबर को जागरूक नागरिकों द्वारा इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी कुल 278 शिकायतें/सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर यातायात पुलिस द्वारा 194 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।
🔸 कल दिनांक 18 नवंबर को ऐप पर नए पंजीकृत यूजर्स की संख्या : 1,143
🔹 व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन – 7049107620
दिनांक 18 नवंबर को व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन पर नागरिकों से कुल 36 शिकायतें/सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 33 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 03 शिकायतों पर कार्रवाई प्रगतिरत है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 20 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।


