- इंदौर यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन पर लगातार कर रही हैं प्रभावी कार्यवाही
इंदौर। शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूक नागरिक इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप एवं व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी समस्याओं की सूचनाएं साझा कर रहे हैं, जिन पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
★ इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप प़र प्राप्त शिकायतें-
दिनांक 17 नवंबर को ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी कुल 258 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों के आधार पर यातायात पुलिस द्वारा 161 चालान जारी किए गए।
प्राप्त शिकायतों का विवरण :-
बिना हेलमेट – 64
रॉन्ग पार्किंग – 67
फैंसी नंबर प्लेट – 48
स्टंट/ट्रिपल राइडिंग – 33
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग – 15
यातायात बाधित करना – 02
रॉन्ग साइड वाहन चलाना – 22
रोड रेज/हेवी व्हीकल इन रेड जोन – 04
👉 17 नवंबर के दिन ऐप पर 932 नए यूजर्स ने पंजीकरण कराया।
★ व्हाट्सऐप ट्रैफिक (7049107620) हेल्पलाइन –
दिनांक 17 नवंबर को व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन पर कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 34 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 01 शिकायत पर कार्रवाई प्रगतिरत है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 20 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।
इंदौर यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा नियमों के उल्लंघन या यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप एवं व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन के माध्यम से साझा कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहभागी बनें।


