- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो रही वैधानिक कार्रवाई
इंदौर । शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा संचालित इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लीकेशन एवं व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 के माध्यम से आम नागरिक अब बढ़-चढ़कर यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी यातायात पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।
इसी अनुक्रम में दिनांक 16 नवंबर को जागरूक नागरिकों द्वारा एप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर यातायात पुलिस ने 97 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की।
- दिनाँक 16 नवम्बर को रजिस्टर्ड यूजर्स – 1042
- प्राप्त शिकायतों का विवरण:
– बिना हेलमेट – 43
– रॉन्ग पार्किंग – 40
– फैंसी नंबर प्लेट – 24
– स्टंट/ट्रिपल राइडिंग – 17
– मोबाइल फोन का उपयोग – 07
– ट्रैफिक बाधित – 04
– वन वे– 14
★ व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620- दिनांक 16 नवंबर को व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर कुल 31 सूचनाएं/ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 30 शिकायतों का निराकरण किया गया तथा 1 शिकायतें प्रगतिरत है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 14 पर चालानी कार्यवाही की गई।


