• नवलखा चौराहा पर नशे में धुत ट्रैक्टर चालक को यातायात पुलिस ने रोका, अन्यथा दे सकता था किसी गंभीर दुर्घटना को अंजाम।

 

  • पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।

 

इंदौर-  शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चौराहों पर सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इसी क्रम में नवलखा चौराहा पर यातायात पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था संभाल रही थी।

ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस टीम ने देखा कि एक ट्रैक्टर चालक लहराते हुए वाहन चला रहा है, जिससे सड़क पर दुर्घटना की संभावना बन रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एएसआई अनिल चौहान एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल ट्रैक्टर को रुकवाया गया।

वाहन चालक से बातचीत करने पर वह अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति भी नशे की अवस्था में थे।

यातायात पुलिस द्वारा तत्काल थाना भवरकुआ बीट को सूचना दी गई तथा ट्रैक्टर एवं चालक को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना भवरकुआ बीट के सुपुर्द किया गया।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

keyboard_arrow_up
Skip to content