• नो पार्किंग, रॉंग साइड, रेड लाइट के उल्लंघन पर टीम कर रही कार्यवाही । 
  • मुख्य मार्गो में यातायात व्यवस्था पर भी रखी जा रही हैं नजर..

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह  एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में लगातार ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पिक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है। पिछले 13 दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1600 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी जिसमे नो पार्किंग, संकेत उल्लंघन, रॉंग साइड आदि पर कार्यवाही की गई। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन टीमों द्वारा लगातार पिक ऑवर्स में कार्य किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पिक आवर्स के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई:-

  • टीम 1 राजवाड़ा क्षेत्र – जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, सराफा क्षेत्र
  • टीम 2 :- संजयसेतु, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, मृगनयनी क्षेत्र
  • टीम 3:- नवलखा, गीताभवन पलासिया, घण्टाघर, एमजीरोड, आरएनटी, इंडस्ट्रीज हाउस, गिटार तिराहा मार्ग
  • टीम 4 :- स्टार चौराहा, रेडिसन, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र

ड्रोन में लगें PA सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की गई। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।

आगामी समय में भी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content