- तीन शातिर वाहन चोरों से शहर के साथ ही अन्य जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गई 17 मोटर साइकिल (कुल कीमत करीब 16 लाख रुपए) की पुलिस ने जप्त।
- आरोपी चोरी करने के बाद शहर मे ही सुनसान जगहों, खण्डहरो, इमारतो में छिपा देते थे चोरी के वाहन, फिर आर्डर मिलने पर बाहर निकाल बेच देते थे।
- जप्तशुदा मोटर सायकल के संबंध में इंदौर के थाना बाणगंगा लसुडिया, विजयनगर के अतिरिक्त भोपाल के शाहपुरा में है भी पंजीबद्ध है चोरी की 08 FIR ।
- बदमाश गाडियो के नम्बर करते थे बदल बदल कर उपयोग।
इंदौर शहर मे वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह विशेष कार्ययोजना के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री मंयक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री अभिषेक रंजन द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री रामसनेही मिश्रा तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रुबीना मिजवानी के मार्गदर्शन थाना प्रभारियों को वाहन चोरी पर नियंत्रण हेतु कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अपराधियो को पकडने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया ।
गठित टीम के द्वारा क्षेत्र मे सतत भ्रमण कर आसूचना संकलित की जा रही थी। इसी दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि थाना बाणगंगा एवं इंदौर शहर के कई ईलाको से वाहन चोरी करने वाली एक गैंग सक्रीय है जो कंजरो की तर्ज पर मोटर सायकल चोरी करते है तथा शहर मे ही सूनी जगहो, खण्डहरो, इमारतो मे चोरी के वाहन छिपा देते है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एम आर 10 रोड पर से तीन बदमाश 1. पंकज लोधी उम्र 22 साल निवासी इंदौर, 2. शिवेन्द्र लोधी उम्र 26 साल निवासी इंदौर 3. ब्रजेन्द्र लोधी उम्र 26 साल निवासी इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से थाना बाणगंगा, लसुडिया, विजयनगर, एवं भोपाल के शाहपुरा थाने एवं इंदौर के अन्य स्थानो से चोरी किए गये 17 वाहन जिसमे 8 रायल इन्फील्ड बुलेट भी शामिल है, को विधिवत जप्त किया गया।
तीनो बदमाशो को गिरफ्तार के उपरांत विस्तृत पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बदमाश इंदौर शहर के एम आर 10, विजयनगर, स्कीम न 78, बाणगंगा क्षेत्र एवं अन्य अलग अलग स्थानो से आपस मे मिलकर मोटर सायकल चोरी की है चोरी की मोटर सायकल के नम्बर हटाकर एवं उनके इंजन नम्बर चेचिस नम्बरो को मिटाकर नये नम्बर चढ़ा देते थे। आरोपियो का एक अन्य साथी नरेन्द्र उर्फ नीलू लोधी फरार है नरेन्द्र उर्फ नीलू लोधी भी आरोपियो के साथ चोरी में शामिल रहता था
आरोपियो से अभी तक करीब 16 लाख रूपये कीमत के 17 दोपहिया वाहन जप्त किये गये जिनमे इंदौर शहर के अलग अलग थानो सहित अभी तक की जानकारी मे 08 अपराध पंजीबद्ध है जिनके संबंध में संबंधित थानों से पत्राचार किया जा रहा है शेष वाहनो के संबंध में भी पतारसी की जा रही है।सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अन्य प्रकरणो के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
अपराध मे जप्तशुदा वाहन – कुल 17 मोटर सायकल कीमती करीब 16,00,000 रूपये
सराहनीय भूमिका- उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बाणगंगा श्री सियाराम गुर्जर व टीम के उप निरी विजय सनोडिया, प्र.आर. 2021 चरण सिंह, प्र.आर. 1898 कमलेश चावडा, आर. 3720 जितेन्द्र गोयल, आर. 2835 नागेन्द्र सिंह पवार, आर. 2389 प्रमोद सिंह, सायबर सेल आरक्षक विकाश बछानिया, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक अंकित आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





