इंदौर- सीनियर सिटीजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का संचालन किया जा रहा है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री राजेश दंडोतिया के दिशा निर्देशन में वरिष्ठजनों की प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए प्रत्येक बुधवार को काउंसलिंग कर, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 11.03.26 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के काउंसलर सदस्यों डॉक्टर आर.डी. यादव, श्री पुरुषोत्तम यादव, श्री रमेश शर्मा, श्री सन्नी मोदी, श्री संजय शर्मा की कॉउंसलिंग टीम को कुछ प्रकरण प्राप्त हुए प्रकरणों में से 5 का निराकरण हुआ तथा शेष में सुनवाई कर आगे की तारीख सुनिश्चित हुई।
इंदौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत, लगातार हर संभव प्रयास कर, बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रही है।
आमजन को यह जानकारी प्रदान की जाती है कि, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान हेतु रीगल चौराहा रानी सराय बिल्डिंग स्थित पुलिस विभाग के कार्यालय में नगर पुलिस सुरक्षा समिति के कार्यालय में प्रतिदिन 11:00 बजे से 1:00 तक आवेदन प्राप्त किए जाते है। सीनियर सिटीजन व अनावेदक दोनों पक्षों को बुलाकर कठिन से कठिन समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाता है।





