- उप निरीक्षकों हेतु आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर इंदौर ने दिए ये निर्देश।
इंदौर – पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय इंदौर के विभिन्न थानों के उप निरीक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को किया गया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित उक्त कार्यशाला में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह सहित सभी ज़ोन के पुलिस उपायुक्तगण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण व एडीपीओ ने उपस्थित रहकर इंदौर नगरीय के विभिन्न थानों के उप निरीक्षकों एवं निरीक्षकों को दैनिक थाना कार्यवाही, आमजन से बेहतर संवाद व समन्वय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया-
* थाना प्रबंधन, ड्यूटी ऑफिसर एवं नाइट ऑफिसर के दायित्वों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को समयबद्ध एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
* आम जनता एवं आवेदकों के साथ संवेदनशील व्यवहार शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी फीडबैक सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए।
* नोटिस, समंस एवं वारंट की विधिवत तामील तथा चालानी कार्यवाही को समय पर पूर्ण करने की प्रक्रिया समझाई गई।
* शासकीय विभागों से आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी प्राप्त करने तथा प्रभावी पत्राचार की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को पुलिस के अपने कर्तव्यों को पूर्ण व्यावसायिक दक्षता के साथ करने की बात कहते हुए, पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाने हेतु निम्न निर्देश दिए –
▪️सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ करें।
▪️जनता से संवाद में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखें।
▪️लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
▪️थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाया जाए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इंदौर पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ , जवाबदेह एवं प्रभावी बनाया जा सके।





