• 09 सटोरिये पुलिस की गिरफ्त में

 

  • आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, 07 कैलकुलेटर, ₹16,200 नगदी और लाखों रुपये के सट्टे के हिसाब किताब की पर्चियां की गई जप्त।

इंदौर – शहर अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियोंके विरुद्ध पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दिशा में थाना एरोड्रम पुलिस द्वारा अवैध सट्टा कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 09 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थाना एरोड्रम को दिनांक 27/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुविधि नगर क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों के तहत सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी आशीष को सट्टा लेते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महेश, निवासी सुपर कॉरिडोर, के कहने पर सट्टा कार्य कर रहा है।

इसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा सिंगापुर सिटी स्थित मकान पर दबिश दी गई, जहां मौके पर 07 व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा लेते एवं लिखते पाए गए। सभी आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।  इसके अतिरिक्त पूछताछ में शिवराम, निवासी कुशवाह नगर, का नाम सामने आया, जिसे बाणगंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 1. रितेश , 2. योगेश,  3. शेखर , 4. पंकज, 5. दिनेश , 6. प्रदीप, 7. महेश , 8. आशीष , 9. शिवराम

जप्त सामग्री- पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 07 कैलकुलेटर, ₹16,200 रुपए नगदी और लाखों रुपये के सट्टा हिसाब की पर्चियां जप्त की गई है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं धारा 112, 49 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किन व्यक्तियों/नेटवर्क के लिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

मामले में गहन पूछताछ जारी है तथा सट्टा नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

 

 

📢 संदेश: – इंदौर पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content