• आरोपियों के कब्जे से 1.313 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त ।

 

  • आरोपी कर रहे थे अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन ।

 

  • आरोपियों से एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी किया जप्त ।

 

  • जप्त मोटरसाइकिल भी निकली चोरी की।

 

इंदौर- शहर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री कुमार प्रतीक, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कार्यवाही कर दो गांजा तस्करों को पकड़ा गया है।

 

संक्षिप्त विवरणः- पुलिस थाना कनाड़िया को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियो – 1. नागेश धौलपुरिया  निवासी ग्राम टिगरिया गोगा, जिला देवास एवं 2.कान्हा  चौहान निवासी ग्राम गांगरदी, जिला देवास को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ।

 

जप्ती कार्यवाही में कुल 1.313 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹18,500/-) बरामद किया गया।

 

आरोपियों के कब्जे से एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹50,000/-) एवं एक ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹18,000/-) भी जप्त किया गया। अग्रिम जांच में पाया गया कि उक्त जप्त मोटरसाइकिल पूर्व में चोरी की होना पाई गई, जिसके संबंध में थाना कनाडिया में अपराध क्रमांक 119/26 में प्रकरण पंजीबद्ध है।

 

उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 265/26, धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

जप्त मश्रुका:

  • 1.313 किलोग्राम गांजा
  • मोटरसाइकिल
  • मोबाइल फोन

कुल अनुमानित कीमत: ₹86,500/-

 

पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क एवं वाहन चोरी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

 

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव व टीम के सउनि मुनेंद्र सिंह कुशवाहा, सउनि मुकाम सिंह डावर, प्रधान आरक्षक किशोर सांवलिया, प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक पंकज यादव, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक जगदीश दांगी एवं साइबर सेल के आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content