- आरोपी अपने ससुराल टोंक राजस्थान से लाता था अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट ।
- आरोपी के कब्जे से 590 अल्प्राजोलम टेबलेट तथा एक एक्टिवा स्कूटर बरामद ।
- आरोपी अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने का आदि है और, इसी लत को पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचता था ।
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थों व अवैध मादक पदार्थों व नशीली वस्तुओं की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह, के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिए निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के द्वारा टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते बड़े मदरसा के सामने तलाई खजराना इंदौर पर 01 संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के पास खड़ा दिखा जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा , आरोपी की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा ।
संदिग्ध की नियमानुसार तलाशी लेते उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली 590 अल्प्राजोलम टैबलेट अवैध रूप से मिली जिसके खरीदी–बिक्री के सम्बन्ध में पूछते कोई वैध दस्तावेज होना नहीं होना बताया। जिसका मूल्य लगभग 1700 से अधिक ओर 01 एक्टिवा स्कूटी जिसका मूल्य लगभग 60000 हे कुल जप्तशुदा मश्रुका का मूल्य लगभग 61700 हे।
जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचना स्वीकार किया है।
आरोपी का विवरण – सादान लाहौरी निवासी खजरानी काकड़ इंदौर (म.प्र.)
{ आरोपी 12वी तक पढ़ा लिखा हे एवं पेंटिंग का कार्य करता हे }
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 590 अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 1037/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक अल्प्राजोलम टेबलेट के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है, संलिप्त के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. अनिल गौतम, घनश्याम मिश्रा, सउनि, प्रआर. अजीत यादव, नरेश चौहान, लखनलाल वर्मा, सुरेश मिश्रा, आर.शुभम सिंह, जबर सिंह, प्रवीण चौहान एवं प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।





