- आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,20,000/- मूल्य की अवैध मादक पदार्थ 12 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जप्त।
- गिरफ्तार आरोपी एजाज उर्फ पिन्टू है नशा करने का भी आदि, जिसके विरुद्ध पूर्व से NDPS एक्ट के तहत है प्रकरण पंजीबद्ध।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23.11.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में अवैध मादक पदार्थ के संदिग्धों की पतारसी व गश्त करते हुए पशु चिकित्सालय के सामने, स्नेहलतागंज, इन्दौर पहुँची। वहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस द्वारा रुकने का कारण पूछने पर हड़बड़ाने लगा। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम एजाज उर्फ पिन्टू, बताया।
संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर उसकी विधिवत चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उसके पास से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘ब्राउन शुगर’ बरामद हुई।
आरोपी एजाज उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 8/21 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आपराधिक रिकॉर्ड :- गिरफ्तार आरोपी एजाज उर्फ पिन्टू पूर्व से मादक पदार्थों से जुड़े अपराध में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध थाना एमआईजी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है-
- थाना एमआईजी, अपराध धारा 8/27 एन.डी.पी.एस. एक्ट
जप्त मश्रुका विवरण :- 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (अनुमानित मूल्य ₹1,20,000/-)
मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई अब तक की कार्यवाही–
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 96 प्रकरणों में 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.50465 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 479.28 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹4,59,42,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


