☑️*आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम MD ड्रग्स कीमत लगभग 1,00,000/रुपए बरामद ।*
☑️*आरोपियों से एक चारपहिया वाहन भी किया जप्त ।*
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के अनुक्रम में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी।
इसी कड़ी में पुलिस थाना बाणगंगा को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29/03/2026 की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा रूटीन चेकिंग कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध फोर्ड गाड़ी को रोक गया जिसमे सवार तीन व्यक्ति गतिविधियों से संदिग्ध लगे जिन्हें पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बयान कर रहे थे।
बाद दौराने कार्यवाही विस्तृत पूछताछ पर तीनों ने अपना नाम पता अनीश पठान निवासी चन्दननगर इंदौर, जुबेर खान निवासी चंद्रभागा सांवेर, इंदौर, रेहान मंसूरी, निवासी धार रोड बताया। बाद कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के पास से 10 ग्राम MD ड्रग्स मिलीं जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा, इंदौर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
- अनीश पठान ,निवासी चन्दननगर, इंदौर
- जुबेर खान निवासी चंद्रभागा सांवेर, इंदौर
- रेहान मंसूरी, निवासी धार रोड , इंदौर
जप्त मश्रुका-
10 ग्राम MD (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1,00,000) व एक चारपहिया फोर्ड कार कीमत ₹4,00,000 कुल जप्त मश्रुका ₹5,00,000
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राहुल काले एवं प्र आर सचिन सैनी, आर सुखवेंद्र एवं आर धर्मेंद्र की अहम भूमिका रही।





