- आरोपी के कब्जे से 58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त।
- आरोपी आमीन है शातिर अपराधी जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, NDPS एक्ट, आबकारी एक्ट आदि मामलों के आधा दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22.09.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त व चेकिंग के दौरान पानी की टंकी के पास, कंजर मोहल्ला मैदान, इंदौर में संदिग्धों की तलाश व पतारसी की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाने लगा।
संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमीन, निवासी थाना चंदननगर, इंदौर बताया। संदेही आमीन हुसैन विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास 12.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ। आरोपी आमीन हुसैन को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध क्रमांक 0151/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
आमीन हुसैन, निवासी – थाना चंदननगर, इंदौर, मध्य प्रदेश
शिक्षा/कार्यः
* आरोपी कक्षा 3 तक शिक्षित है तथा मजदूरी का कार्य करता है।
आपराधिक रिकॉर्ड :
गिरफ्तार आरोपी आमीन आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व से गंभीर प्रकृति के निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं-
* अपराध क्र.232/17, थाना चंदननगर, धारा 379 भादवि
* अपराध क्र.233/17, थाना चंदननगर, धारा 379 भादवि
* अपराध क्र.261/17, थाना चंदननगर, धारा 379 भादवि
* अपराध क्र.303/17, थाना चंदननगर, धारा 379 भादवि
* अपराध क्र.25/22, थाना चंदननगर, धारा 8/27 NDPS ACT
* अपराध क्र.1353/23, थाना चंदननगर, धारा 49(A),34(A) आबकारी एक्ट ।
जप्त मश्रुका विवरण :
12.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,20,000/-)
मुख्य भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
👉क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वर्ष 2026 में की गई अब तक की कार्यवाही
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 72 प्रकरणों में 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.06537 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,89,46,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


