- आरोपी से 1.120 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त
इन्दौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर द्वारा दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना लसुडिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है ।
क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस थाना लसूड़िया की टीम द्वारा सतत् भ्रमण कर आसूचना संकलित की जा रही थी । इसी तारतम्य में लोहा मण्डी, पावर हाउस के पास तिराहा रोड किनारे तिरपाल के बने शेड के नीचे एक संदिग्ध बदमाश राहुल खींची निवासी राहुल गांधी नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर दिखा, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
आरोपी के कब्जे से 1.120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 13,000/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है, जिससे जप्तशुदा मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी – राहुल खींची निवासी राहुल गांधी नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर
जप्त मश्रुका – अवैध मादक पदार्थ गाँजा 1.120 किलो ग्राम किमती 13000 रुपये





