- आरोपी से 743 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त।
- आरोपी अपने घर मल्हारगंज से लाकर बॉम्बे हास्पिटल के पास स्थित पान की गुमटी से बेचता था अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ब्राउन शुगर ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियोन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
इसी अनुक्रम में पुलिस कमिश्नर इंदौर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बॉम्बे हास्पिटल के पास बुद्ध किरण भिड़े नाम का व्यक्ति पान की गुमटी का संचालन करता है जहाँ से वह गुमटी की आड़ में मादक पदार्थ गांज की तस्करी भी करता है। जक्त सूचना पर पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम मौके पर पहुँची संदेही को पुलिस की भनक लगने से संदेही फरार होकर अपने घर मल्हारगंज पहुँचा जिसका पीछा करते हुये पुलिस आरोपी के घर पहुंची जहाँ पुलिस को आरोपी के कब्जे से 1.743 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिससे आरोपी के कब्जे से उक्त अवैध मादक पदार्थ गाँजा किमती 13000 रुपये जप्त कर आरोपी बुद्ध किरण भिडे उम्र 38 साल नि. इंदिरा नगर मल्हारगंज इन्दौर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर बॉम्बे हास्पिटल स्थित आरोपी की पान की गुमटी से 2.6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है जिससे पूष्ताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी -बुद्ध किरण भिडे नि. इंदिरा नगर मल्हारगंज इन्दौर
जप्त मश्रुका अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.743 किलो ग्राम किमती 13000 रुपये एवं 2.6
अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर





