✓ प्रकरण में पूर्व में आरोपी सलीम रहमान को 20.84 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक्सेस स्कूटी के साथ किया गया था गिरफ्तार।
✓आरोपी है शातिर आदतन आरोपी, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है विभिन्न गंभीर धाराओं के 16 पूर्व के अपराध
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों को सक्रिय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट में पूर्व में आरोपी सलीम रहमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.84 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व स्कूटी जप्त की गई थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु की संलिप्तता पाई गई थी, जिसकी पतारसी के दौरान वह लगातार फरार चल रहा था।
इसी दौरान दिनांक 18.08.2026 को क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर फरार आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु, निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार किया गया।
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी
जुनैद उर्फ जुन्नु निवासी थाना सदर बाजार, इंदौर ।
शिक्षा / कार्य :-
आरोपी नौवीं कक्षा तक शिक्षित है तथा किराये पर लेकर ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
सलीम रहमान निवासी जूनी इंदौर।
पूर्व में जप्त मश्रुका विवरण :
- 20.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹ 2,00,000/-)
- एक एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP-09-DJ-9777 (अनुमानित कीमत ₹ 80,000/-) ।
*कुल मश्रुका करीब 2,80,000/- रुपये (दो लाख अस्सी हजार रुपये)
⸻
मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 57/2025 के फरार आरोपी आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर मादक पदार्थों के नेटवर्क, सप्लाई चेन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
——–//—–
👉अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 में की गई अब तक की कार्यवाही-
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 57 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.55803 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,15,18,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।





