- आरोपी के कब्जे से लगभग एक लाख रुपए कीमत की 01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23.08.2026 को क्राइम ब्रांच टीम गश्त एवं पतारसी के दौरान एमआर-4 पोलोग्राउंड होते हुए पावर हाउस के पीछे माल गोदाम के पास, इंदौर पहुँची। जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस आता देख भागने लगा।
घेराबंदी कर पकड़े गए संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रविन्द्र सिंह चौहान, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर बताया। राहगीर पंचानों के समक्ष संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ (मेफेड्रोन) कुल 10.01 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000/- है।
आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने, क्रय-विक्रय या परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 0123/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
रविन्द्र सिंह चौहान, निवासी:- जिला मंदसौर (म.प्र.)
कार्य/शिक्षा
आरोपी बी.ए अंतिम वर्ष का छात्र है
ज़ब्त मश्रुका विवरण:
a. 10.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये)
- 01 काले रंग का पिट्टू बैग जिस पर ‘BLUE SKY’ लिखा हुआ
कुल मश्रुका राशि:
1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये)
मुख्य भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 में अब तक की कार्यवाही:
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 59 प्रकरणों में 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.82704 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,43,08,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


