• अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर को, पुलिस थाना तेजाजी नगर ने अवैध हथियारों सहित धरदबोचा ।

 

  • आरोपी से 03 देशी पिस्टल, 01 देशी रिवॉल्वर, 04 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब ₹2 लाख का मश्रुका किया बरामद।

 

इंदौर। इंदौर नगरीय क्षेत्र में अवैध हथियारों के कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी व  सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्रसिंह रावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल को क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सघन व प्रभावी चैकिंग के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके अनुक्रम में थाना तेजाजी नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ एक एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

घटना का विवरण – दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना तेजाजी नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के आउटर कॉलोनी एवं बायपास क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कस्तूरबा ग्राम, रालामंडल रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख वह मोटरसाइकिल को पलटाकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश  लश्करी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपर सिटी शांति नगर, महू, जिला इंदौर बताया।

जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कंधे पर टंगे में 03 देशी पिस्टल (32 बोर),  01 देशी रिवॉल्वर एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें विधिवत  जप्त किया गया इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-DV-1751 भी जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार, कारतूस, बैग एवं मोटरसाइकिल सहित कुल करीब ₹2,00,000 का मश्रुका जप्त कर संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत, इन्हें कहां से प्राप्त करने तथा इंदौर जिले में किन व्यक्तियों को सप्लाई किए जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

 

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक देवेन्द्र मरकाम, उपनिरीक्षक अविनाश नागर, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक लाखन सिंह रावत, आरक्षक 1528 अरुण घुरैय्या, आरक्षक 1527 कैलाश विश्वकर्मा, आरक्षक 110 योगेश यादव एवं आरक्षक 1351 प्रतीक चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content