- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी (राहुल जोशी) से से प्राप्त जानकारी की लिंक जोड़कर, पुलिस ने अन्य साथी आरोपी को बड़वानी से धरदबोचा।
इंदौर शहर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा सघन धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्व में दिनांक 16.07.2025 को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा रिजनल पार्क के पास घेराबंदी कर आरोपी राहुल जोशी (निवासी ग्वालियर) को 04 देशी पिस्टल मय मैगजीन सहित गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 0133/2025 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तार आरोपी राहुल जोशी से अवैध हथियारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की गई थी। पूछताछ एवं विवेचना (बैकवर्ड ट्रेसिंग) के दौरान उक्त हथियारों की सप्लाई में बड़वानी के सतवंत सिंह की संलिप्तता पाई गई।
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से त्वरित पतारसी करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी सतवंत सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 25(A)(A), 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी से हथियारों के निर्माण, अन्य खरीदारों एवं नेटवर्क से जुड़े साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :- राहुल जोशी, उम्र 25 साल, निवासी – हजीरा रोड, ग्वालियर
वर्तमान में गिरफ्तार सह-आरोपी:- सतवंत सिंह, उम्र 24 साल, निवासी – पलसूद, बड़वानी
शिक्षा / कार्य
आरोपी कक्षा 6वीं तक शिक्षित है तथा ताला-चाबी बनाने का कार्य करता है।
पूर्व में जप्त मश्रुका विवरण 04 देशी पिस्टल मय मैगजीन
मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
अवैध हथियारों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 में की गई अब तक की कार्यवाही….
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कुल 02 प्रकरणों में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 07 देशी पिस्तौल मैगजीन सहित, 01 देशी कट्टा, 08 जिंदा कारतूस सहित लगभग ₹7,00,000/- मूल्य के अवैध हथियार एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


